फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा

Tue, 24 Nov 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कादीपुर के अल्देमऊ नूरपुर में कपाली बाबा की अगुवाई में निकली शोभायात्रा। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कादीपुर। देव दीपावली पर अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर में सोमवार को तीन दिवसीय बाबा सत्यनाथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महाकाल अवसान माता शनिदेव मंदिर शाहगंज रोड रानीपुर कायस्थ से निकली शोभायात्रा में देवी-देवताओं और महापुरुषों की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन


कादीपुर विधायक राजेश गौतम, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और पीठाधीश्वर कपाली बाबा ने पूजन-अर्चन कर शोभायात्रा रवाना की। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा नगर का भ्रमण करते हुए आदि गंगा गोमती तट स्थित मठ पहुंची, जहां आरती के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

झांकियों में भगवान शिव, माता पार्वती, राम-सीता, हनुमान, गणेश के साथ बाबा सत्यनाथ, बाबा कीनाराम, गुरु नानक, कबीर, रविदास, महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी के स्वरूप शामिल रहे। कपाली बाबा ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में इस बार सवा लाख दीप जलाए जाएंगे। इस मौके पर किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य काजल किन्नर, बृजेश सिंह, सूर्यलाल, रणधीर सिंह, संतोष पांडेय, अभिमन्यु मौर्य, आचार्य नीरज मिश्र, वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रभाकर सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें