फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अखिलेश यादव और निजी सचिव के खिलाफ परिवाद पर बहस पूरी

Tue, 24 Nov 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके निजी सचिव गजेंद्र के खिलाफ दाखिल परिवाद में सोमवार को न्यायालय में सुनवाई पूरी हो गई। दोनों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों पर पक्ष रखने के बाद अदालत ने आदेश के लिए 30 नवंबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन


मामला 24 दिसंबर 2004 को आयोजित सैफई महोत्सव के दौरान हुए हादसे से जुड़ा है। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सुरौली निवासी मोहम्मद अली का आरोप है कि महोत्सव में व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाते समय करंट लगने और ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनके दो साथियों की मौत हो गई थी।

मृतकों के परिजनों को मुआवजा मिला, लेकिन उन्हें आश्वासन के बावजूद आर्थिक सहायता नहीं दी गई। आरोप है कि निजी सचिव की ओर से उनका फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कराया गया। इसके अलावा आर्थिक सहायता के रूप में दिया गया चेक खाते में पर्याप्त धनराशि न होने से बाउंस हो गया।
विज्ञापन


लगातार गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई न होने पर मोहम्मद अली ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उच्च न्यायालय के निर्देश पर तीन नवंबर को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत स्थानीय न्यायालय में परिवाद दाखिल किया गया। कोर्ट ने थाने से आख्या मांगी थी जो 18 नवंबर को दाखिल हुई। सोमवार को बहस पूरी होने के बाद अदालत ने पत्रावली आदेश के लिए सुरक्षित कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें