फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: टरबाइन में आई खराबी से ठप हुई चीनी मिल

Fri, 30 Jan 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल में आई तकनीकी खामी को दूर करने का प्रयास करती इंजीनियर विभाग की टीम। संवा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किसान सहकारी चीनी मिल में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पावर टरबाइन के इलेक्ट्रिक पैनल में आई तकनीकी खराबी से गन्ने की पेराई ठप हो गई। मिल के अचानक बंद होने से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

मिल कर्मियों की सूचना पर पहुंचे चीफ इंजीनियर विवेक यादव ने काफी प्रयास किया, लेकिन खामी दूर करने में कामयाब नहीं हुए। इसके बाद चीनी मिल की जीएम अंजली गंगवार को समस्या बताई गई। उन्होंने बाहर से इंजीनियर को खामी दूर करने के लिए बुलाने को कहा है। उधर, अचानक मिल बंद हो जाने से मिल यार्ड में गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में करीब 150 गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लगी हुई है। देर शाम तक मिल का संचालन नहीं हो सका।
मुख्य गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि पावर टरबाइन में तकनीकी खामी आने के कारण मिल बंद है। मरम्मत के लिए बाहर से इंजीनियर बुलाए गए हैं। जल्द ही खराबी दूर कर मिल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें