फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 50 लाख रुपये से सेउदा ताल ड्रेन पर बनेगा पुल

Fri, 30 Jan 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर। हलियापुर-बेलवाई सड़क से निकले संपर्क मार्ग पर सेउदा ताल ड्रेन पर 50 लाख रुपये से पुल बनाया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड की ओर से भूमि पूजन कराया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने भूमि पूजन के बाद कहा कि पिछले तीन दशक से पुल जर्जर होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। पुल की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने विभाग को समय से कार्य पूरा कराने को कहा है। पुल बनने से इमलीगांव, सहिनवां, खानीपुर, भदिला, उदयपुर, ढेमा, बेलवारे, उघरपुर, भटपुरा गांव के लोगों को सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर गुड्डू, प्रदीप दूबे फागूराम, राजेश, सोनू, ग्राम प्रधान इमली गांव सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें