फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में युवक को गोली मारी

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। घरहा गांव में शुक्रवार की शाम मामूली विवाद में एक युवक पर दो किशोरों ने फायरिंग कर दी। गोली युवक के हाथ में लगी और वह गिर पड़ा। घायल हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के घरहा निवासी सलीम के बेटे मुनव्वर (28) की गांव के ही दो किशोरों (नाबालिग) से दो दिन पूर्व मामूली विवाद में कहासुनी हुई थी। इसी विवाद में शुक्रवार की शाम दोनों किशोरों ने मुनव्वर पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली मुनव्वर की हथेली में लगी और वह गिर पड़ा। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें