फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंट मासूम की हत्या

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संपत्ति विवाद में ननिहाल में रह रही एक मासूम बच्ची की गला घोटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के करमदासपुर (पीढ़ी) निवासी परमेश्वरदीन पांडेय की बेटी निशा की शादी गोंडा जिले के हरीपुर निवासी हनुमान प्रसाद के साथ हुई थी। शादी के बाद निशा के दो बच्चे पैदा हुए। इनमें बेटा नीलेश (8) और बेटी खुशी (6) शामिल थे। बीते दिनों निशा के पिता परमेश्वर दीन पांडेय की मौत हो गई। मौत से पूर्व परमेश्वर दीन पांडेय ने अपनी चल-अचल संपत्ति हनुमान प्रसाद के नाम पर कर दी थी। ससुर की मौत के बाद हनुमान प्रसाद अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ ससुराल में आकर रहने लगे। रविवार की सुबह हनुमान प्रसाद अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ धान के खेत में काम करने गए थे। कुछ देर के बाद हनुमान ने बेटी को घर भेज दिया। सुबह करीब 10 बजे हनुमान प्रसाद परिवार के साथ घर पहुंचे तो बेटी गायब थी। हनुमान प्रसाद ने ग्रामीणों के साथ बेटी की खोजबीन शुरू की। करीब 11 बजे बेटी का शव गांव के बाहर धान के खेत में पाया गया। उसके गले पर काला निशान पड़ा था। बेटी की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना पाते ही एएसपी कमलेश दीक्षित फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूने एकत्र किए। हनुमान प्रसाद की मानें तो संपत्ति विवाद को लेकर उन्हें आए दिन चचिया ससुर रामसुख पांडेय धमकी देते थे। इस बाबत एएसपी ने बताया कि बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई है। संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें