सुल्तानपुर। कुड़वार कस्बे में स्थित कमला गैस एजेंसी पर शनिवार को एसडीएम सदर ने आपूर्ति टीम के साथ छापा मारा। जांच में एजेंसी गोदाम पर अग्निशमन के एक भी यंत्र नहीं मिले। घरेलू व व्यावसायिक सिलेंडर के स्टॉक व वितरण रजिस्टर मौके पर नदारद मिले। कार्रवाई के भय से एजेंसी संचालक व कर्मचारी भाग खड़े हुए। जांच कर रही आपूर्ति टीम ने सिलेंडर गोदाम सील कर दिया है। एसडीएम ने डीएसओ को आवश्यक वस्तु अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है।
शनिवार को एसडीएम सदर अमित सिंह ने आपूर्ति टीम के साथ कुड़वार कस्बा स्थित कमला गैस एजेंसी पर छापा मारा। जांच में मौके पर घरेलू व व्यावसायिक सिलेंडर का स्टॉक व वितरण रजिस्टर गायब मिला। एजेंसी गोदाम पर अग्निशमन के एक भी यंत्र नहीं पाए गए। मौके से कंप्यूटर ऑपरेटर को छोड़ संचालक व अन्य कर्मचारी फरार हो गए। निजी दुकानदार कल्लू के पास मिले 26 अवैध पासबुक जब्त कर लिए गए। एसडीएम ने एजेंसी गोदाम सील कराकर डीएसओ को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराने का आदेश दिया है।