फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अफसरों से जवाब तलब

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। समाधान दिवस पर अनुपस्थित रहने वाले दो अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही पूर्व की लंबित शिकायतों का अगले समाधान दिवस तक निस्तारण का निर्देश दिया गया है। डीएम को दो थानों के निरीक्षण में 28 शिकायतें लंबित मिली हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने शनिवार को कूरेभार थाने पर आयोजित समाधान दिवस में हिस्सा लिया। पूर्व के समाधान दिवस पर आई शिकायतों के निस्तारण की जानकारी भी डीएम ने ली। कूरेभार में 19 पुरानी शिकायतें लंबित मिलीं। थाने के प्रभारी बनाए गए अपर उपजिलाधिकारी सदर रामचंदर सरोज के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने उनका स्पष्टीकरण मांगा है। गोसाईगंज के निरीक्षण में डीएम को पूर्व की नौ शिकायतें लंबित मिलीं। उन्होंने तहसील के अधिकारियों से मिलकर शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया। एडीएम प्रशासन कृष्णलाल तिवारी के निरीक्षण में चांदा कोतवाली में चार शिकायतें लंबित मिलीं। मौके पर प्रभारी अधिकारी/चकबंदी अधिकारी प्रथम अनुपस्थित पाए गए। उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। एडीएम वित्त ज्वाला प्रसाद तिवारी ने कोतवाली नगर का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें