फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रसीद दिए वसूला जुर्माना

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे सुरक्षा बल की तरफ से शनिवार को चलाए गए जांच अभियान में सिपाहियों ने दूरदराज के यात्रियों से जमकर वसूली की। बेटिकट यात्रियों से रसीद दिए बिना ही जुर्माने की रकम वसूल कर ली गई। दैनिक यात्रियों ने प्रकरण की शिकायत स्टेशन अधीक्षक से कर आरपीएफ सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रेल प्रशासन के आदेश पर इन दिनों रेलवे सुरक्षा बल सुल्तानपुर जंक्शन पर बेटिकट यात्रियों के खिलाफ तलाशी अभियान चला रहा है। शनिवार को लखनऊ-वाराणसी व इलाहाबाद फैजाबाद रूट की कई एक्सप्रेस व पैसेंजर गाड़ियों की तलाशी ली गई। महिला कोच व निशक्त कोच अनधिकृत लोगों से खाली कराए गए। ट्रेनों से उतारे गए 30 से अधिक यात्रियों से जुर्माना वसूला किया गया। हालांकि आरपीएफ सिपाहियों ने वसूली के बाद भी यात्रियों को जुर्माने की रसीद नहीं दी। सिविल लाइन निवासी सीतापति मिश्र, आनंद पांडेय, अमहट निवासी गिरीश पांडेय, अनमोल कुमार, बढ़ैयाबीर निवासी शिव प्रकाश व लक्ष्मणपुर निवासी सुरेश सिंह ने स्टेशन अधीक्षक से अवैध वसूली की शिकायत कर आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें