फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में नवजात समेत तीन की मौत

Fri, 12 Sep 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिधियावां गांव के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। दुर्घटना में नवजात बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। बाइकसवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के गिंगरवा निवासी ओमप्रकाश (45) पुत्र रामलाल की बेटी संजू की शादी गौरीगंज थाना क्षेत्र के गोसाई की मठिया निवासी दयाराम के बेटे सुनील के साथ हुई थी। संजू को बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर संयुक्त जिला अस्पताल असैदापुर में भर्ती कराया गया था जहां उसने एक कन्या को जन्म दिया था। रात करीब 10 बजे नवजात बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। ओमप्रकाश बेटी की सास शिवपती (48) पत्नी दयाराम और नवजात बच्ची को बाइक से लेकर कमरौली थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने चले गए। देर रात नवजात बच्ची को चिकित्सक को दिखाकर ओम प्रकाश बाइक से शिवपती के साथ वापस संयुक्त जिला अस्पताल असैदापुर जा रहे थे। वे रास्ते में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सिधियावां गांव के पास पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। दुर्घटना में नवजात बच्ची समेत तीनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उधर, संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती संजू अपने पिता, सास और नवजात शिशु की मौत से बेहाल है। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के वक्त बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें