फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस न मिलने पर कैंसर पीड़ित को पीटा था

Thu, 11 Sep 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सोमवार की रात पुलिस की पिटाई से बिगड़ी कैंसर पीड़ित की हालत के लिए खुद एसओ गोसाईगंज धर्मराज उपाध्याय भी बराबर के भागीदार हैं। एक युवक से फोन पर हुई बातचीत में एसओ ने इस बात को स्वीकार किया है कि 10 हजार रुपये की रिश्वत के लिए उन्होंने कैंसर पीड़ित युवक को पीटा था। कुछ अंश-
विज्ञापन

‘युवक-हैलो..हैलो, एसओ धर्मराज उपाध्याय-हां, युवक-हैलो, एसओ-हां बताओ, युवक-कितना ज्यादा मांग लेहे रहया ओसेे, एसओ-10 हजार, युवक-हां कायदे से गांज्या की नाहीं, एसओ-हूं गांज के ऊका उलट दीह। युवक-एक्चुअल बात का रही, एसओ-एक्चुअल बात का कैंसर रहा वोका। युवक- कुछ लोग बता रहे हैं कि एसपी के यहां आया था कि बहन को कुछ लोग मारे पीटे थे। एसओ-नहीं एसपी के यहां नही थाने पर आया था। बहन से मारपीट हुई थी मुकदमा लिखा गया था। चार भाई पहुंच गए बलवा करने तो इन्हें रास्ते में रोक लिया गया और दोनों पार्टी का 151 में चालान कर दिया, रात में दर्द बताइस तव अस्पताल भर्ती कराएं, और दर्द बताइस तो ट्रॉमा सेंटर भेज दीन्ह गा। जहां डाक्टर ने बताया कि एकदम नार्मल है छोड़ दें। युवक-पैसा लौटाय देय का रहा कि फिर जोन कुछ दे रहं। एसओ-के युवक-इबाबुद्दीन, एसओ-इबाबुद्दीन पैसवा कहां दीन्ह, पैसवा देत तो काहे
मारबे करित। फोन पर हुई बातचीत की ये रिकॉर्डिंग गोसाईगंज थानाध्यक्ष धर्मराज उपाध्याय को कटघरे में खड़ा करती है। उनके सीयूजी मोबाइल फोन पर एक युवक से हुई वार्ता के स्टिंग ऑपरेशन में थानाध्यक्ष का काला कारनामा खुलकर सामने आ गया है। यह बात और है कि पुलिस अधिकारियों ने एक सिपाही के खिलाफ कार्रवाई कर एसओ और अन्य दो सिपाहियों को बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें