फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड न होने पर स्टेशन अधीक्षक ले गए ट्रेन

Tue, 12 Aug 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर गार्ड के अभाव में तीन मालगाड़ियां चार घंटे से अधिक समय तक खड़ी रहीं। स्थानीय स्टेशन का प्लेटफॉर्म तीन घंटे तक फंसने पर स्टेशन अधीक्षक गार्ड की ड्यूटी करते हुए मालगाड़ी को सिंदुरवा स्टेशन तक ले गए।
विज्ञापन

सुल्तानपुर-जौनपुर सिटी के बीच दो मालगाड़ियां अलग-अलग स्टेशनों पर चार घंटे से अधिक समय तक खड़ी रहीं। मुख्य रेलपथ बाधित होता देख एक मालगाड़ी को सुल्तानपुर जंक्शन पर लाकर रोक दिया गया। तीन घंटे से अधिक समय तक प्लेटफॉर्म बाधित होने पर वरुणा, मेमू, लखनऊ वाराणसी पैसेंजर गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहा। ट्रेन संचालन प्रभावित देख स्टेशन अधीक्षक डीएन दुबे को मालगाड़ी सिंदुरवा स्टेशन तक ले जाने का निर्देश दिया गया। गार्ड की कमी से हावड़ा-अमृतसर, सद्भावना, बेगमपुरा समेत अन्य यात्री गाड़ियां भी प्रभावित हुईं। अचानक प्लेटफॉर्म बदलने से यात्रियों को जल्दी में पैदल पुल की तरफ भागना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि गार्ड की कमी की समस्या से मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें