फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे कागजात देखकर ही जारी करें प्रमाणपत्र'

Tue, 12 Aug 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भूपति भवन रामनगर में छिड़ी विरासत की जंग का मामला उलझता जा रहा है। कानूनी दांव-पेंच को लेकर गरिमा सिंह और उनके पुत्र अनंत विक्रम सिंह भी सक्रिय हैं। सोमवार को गरिमा सिंह ने एक पत्र एसडीएम को दिया। पत्र में कहा गया है कि उनके कागजातों का अवलोकन किए बिना सांसद डॉ. संजय सिंह को कोई प्रमाण पत्र जारी न किया जाए। जल्द ही वे संबंधित कागजात तहसील प्रशासन को उपलब्ध करा देंगी।
विज्ञापन

सोमवार को डॉ. संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह ने एसडीएम को अपने अधिवक्ता के जरिए एक पत्र भेजा। पत्र में उन्होंने दावा किया कि डॉ. संजय सिंह की ओर से संबंध प्रमाण पत्र जारी करने के लिए एसडीएम को एक आवेदन दिया गया है। डॉ. संजय सिंह को तब तक कोई प्रमाण पत्र न उपलब्ध कराया जाए, जब तक उनकी ओर से प्रस्तुत कागजातों का अवलोकन न कर लिया जाए। उन्होंने पत्र में कहा है कि जल्द ही वे प्रशासन को सभी वैध कागजात उपलब्ध करा देंगी।
इस संबंध में उप जिलाधिकारी आरडी राम ने डॉ. संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह का पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि तहसीलदार रामकुमार को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि इस मामले में सांसद डॉ. संजय सिंह पहले ही किसी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन नहीं करने की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें