फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार पर दर्ज केस मामले ने पकड़ा तूल

Mon, 05 May 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। ‘आप’ नेताओं व कार्यकर्ताओं की ओर से शनिवार सुबह मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट कर उनका कैमरा छीनने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने जिला प्रशासन से अब तक हुई कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह मीडिया कर्मियों से मारपीट की थी। कार्यकर्ताओं ने उनका कैमरा व जेब में मौजूद रुपया छीन लिया था। पीड़ित मीडिया कर्मी की तहरीर पर देर रात डॉ. कुमार विश्वास, पंकज शुक्ल, विप्लव अवस्थी, हनुमान सिंह हनुमत और शिव प्रसाद कश्यप के खिलाफ डकैती व एससीएसटी एक्ट के साथ ही कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को निर्वाचन आयोग ने इस मामले पर कड़ा रुख अपना लिया। रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त वीएस संपत ने जिला प्रशासन से मामले में नामजद ‘आप’ नेताओं के खिलाफ अब तक हुई कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी जगतराज त्रिपाठी ने बताया कि पूरे मामले से आयोग को शनिवार रात ही अवगत करा दिया गया था। रविवार को भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से मांगी गई रिपोर्ट उन्हें भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें