फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज झमाझम के आसार

Mon, 14 Oct 2013 05:38 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम के बदले रुख से जिले में सोमवार को झमाझम बारिश के आसार हैं। रविवार को दोपहर बाद से ही आसमान में घने बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने लगी। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान का जिले में ज्यादा असर नहीं होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

दक्षिण भारत में कहर ढाने वाले चक्रवाती तूफान फैलिन का कुछ असर जिले में भी दिखाई पड़ने की आशंका जताई जा रही है। तूफान के प्रभाव के चलते मौसम में आए बदलाव से रविवार दोपहर बाद से जिले में घने काले बादल छा गए। बीच-बीच में भी हल्की बूंदाबांदी का क्रम जारी रहा। मौसम के रुख में परिवर्तन आने से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता (नमी) 85-62 फीसदी रही। उत्तरी-पछुआ हवा 3.0 किमी प्रति घंटे की गति से चलती रही। मौसम विभाग ने सोमवार को जिले में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, चक्रवाती तूफान से पूर्वांचल के जिन जिलों के प्रभावित होने की संभावना जताई गई है, उनमें सुल्तानपुर के शामिल न होने से लोगों ने राहत महसूस की। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. शंखमाधव तिवारी ने बताया कि तूफान का जिले में ज्यादा असर नहीं होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें