फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा गिरने से मजदूर की मौत

Sun, 13 Oct 2013 05:38 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से शनिवार को राजमिस्त्री और मजदूर मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला। परिवारीजनों ने गंभीर रूप से घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मजूदर की मौत हो गई। राजमिस्त्री को चोटिल हुआ है।
विज्ञापन

यह हादसा मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के चौहानपुर गांव में हुआ। गांव निवासी मदन मोहन श्रीवास्तव का मकान बन रहा है। शनिवार को जगराम (37) पुत्र चौथीराम निवासी सुमेर का पुरवा व मोतिगरपुर निवासी राजमिस्त्री दल सिंगार मकान का निर्माण कार्य कर रहे थे। उसी दौरान निर्माणाधीन छज्जा ढह गया। इस हादसे में छज्जे पर खड़े मजदूर और राजमिस्त्री मलबे के साथ ही जमीन पर गिर पड़े। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने छज्जे के मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला। राजमिस्त्री को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन मजदूर गंभीर रूप से घायल था। ग्रामीणों की सूचना पर जगराम की पत्नी हारमती चौहानपुर पहुंची। वह घायल पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। चिकित्सकों ने जगराम की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान जगराम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें