फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में तीन जख्मी, केस दर्ज

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर। आबादी की जमीन के विवाद में शनिवार की देर शाम दो पक्षों में लाठी-डंडा चलने से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सैलखा गांव निवासी घनश्याम और शिवचरन के बीच आबादी की जमीन को लेकर विवाद है। शाम को शिवचरन पक्ष ने घनश्याम पक्ष पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में घनश्याम और उसकी पत्नी जयमाला व पुत्री प्रिंयका घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। एसओ केके गुप्ता ने बताया कि घनश्याम की तहरीर पर मोतीलाल, नंदलाल, हीरालाल, संदीप पर केस दर्ज किया गया है। मारपीट में शामिल तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें