फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के हलफनामे की जांच तीन दिन खिसकी

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के चुनावी हलफनामे में गलत तथ्य देने के आरोप की जांच तीन दिन बाद शुरू होगी। रिटर्निंग ऑफिसर के छुट्टी पर जाने से जांच में ये देरी हुई है।
विज्ञापन

जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने चुनाव आयोग से शिकायत कर राहुल गांधी पर वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के समय प्रस्तुत किए गए हलफनामा में कुछ संपत्तियों को छिपाने का आरोप लगाया था। आयोग ने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी। आयोग के आदेश पर निर्वाचन कार्यालय रिपोर्ट देने की तैयारी में जुटा है। सोमवार से जांच शुरू होनी थी, लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर/एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद पांडेय छुट्टी चले गए इससे जांच शुरू नहीं हो सकी। हालांकि एडीएम के निर्देश पर निर्वाचन कार्यालय में कागजातों की छानबीन शुरू हो गई है। तीन दिन बाद उनके लौटने पर जांच शुरू होगी। प्रकरण हाईप्रोफाइल होने से अधिकारी काफी सतर्कता बरत रहे हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने दूरभाष पर बताया कि छुट्टी से लौटने के बाद रिपोर्ट भेजी जाएगी। कहा कि दाखिल हलफनामे की प्रति आयोग को भेजी जाएगी। डीएम पहले से ही छुट्टी पर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें