फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से एक लाख की चोरी

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। बल्दीराय क्षेत्र में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार रात चोरों ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी समेत दो घरों को निशाना बनाया। दीवार फांदकर घर में घुसे चोर तकरीबन एक लाख रुपये कीमत के गहने और नकदी चुरा ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची एसपी ने एसओ बल्दीराय को फटकार लगाई और उन्हें 24 घंटे के भीतर खुलासे का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

बल्दीराय थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी रणबहादुर सिंह रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं। रविवार रात उनके मकान में पीछे की दीवार फांदकर घुसे चोर तीन बक्से चुरा ले गए। सोमवार सुबह घर वालों को चोरी होने का पता चला। इसी दौरान ग्रामीणों को खेत में टूटे हुए बक्से मिले। रणबहादुर सिंह की मानें तो बक्से में तकरीबन 50 हजार रुपये कीमत के जेवर व नकदी रखी थी। इसी थाना क्षेत्र के पूरे आनंदी दुबे मजरे दुर्गापुर गांव निवासी रमाकांत यादव पुत्र पंडोही यादव के घर को भी रविवार रात चोरों ने निशाना बनाया। दीवार फांदकर घर में घुसे चोर तीन बक्से उठा ले गए। सोमवार सुबह गन्ने के खेत में ग्रामीणों को टूटे हुए बक्से पडे़ मिले। ग्रामीणों की सूचना पर रमाकांत यादव ने बक्से की पहचान की। रमाकांत के मुताबिक बक्से में 50 हजार रुपये नकदी व कीमती सामान रखा था। घटना की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह व सीओ सिटी वीपी सिंह फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने बल्दीराय क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं पर एसओ राजकुमार यादव को फटकार लगाई। एसपी ने उन्हें 24 घंटे का वक्त देते हुए घटनाओं के खुलासा करने की चेतावनी दी। एसपी ने चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए एसओ हलियापुर मधुपनाथ मिश्र को भी लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें