फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 7 लाख के कपड़े राख

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुदनापुर बाजार में कपड़े की दुकान में मंगलवार रात आग लगने से तकरीबन सात लाख रुपये का कपड़ा व छह हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। दमकल कर्मी पानी नहीं मिलने पर बिना आग बुझाए ही वापस चले गए। बाजारवासियों ने कड़ी मशक्कत कर तकरीबन रात ढाई बजे आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाने के भरथीपुर गांव निवासी ज्ञानचंद्र सोनी की सुदनापुर बाजार में कपड़े की दुकान है। मंगलवार शाम करीब आठ बजे ज्ञानचंद्र दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात करीब 11 बजे दुकान से धुंआ उठने लगा। पड़ोसी देवेंद्र मिश्र ने आग लगने की सूचना ज्ञानचंद्र सोनी को फोन से दी। ज्ञानचंद्र मौके पर पहुंचा और सूचना दमकल विभाग को दी और बाजारवासियों के साथ आग बुझाने का प्रयास करने लगा। सूचना पर फायर ब्रिगेड कर्मी बाजार पहुंचे लेकिन पानी नहीं मिलने पर वे सब बिना आग बुझाए ही लौट आए। कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब ढाई बजे आग बुझाई जा सकी। पीड़ित व्यवसायी के मुताबिक अग्निकांड में करीब सात लाख रुपये का कपड़ा व छह हजार रुपये की नकदी जल गई है। अग्निकांड की सूचना पर बुधवार सुबह सुल्तानपुर के सपा विधायक अनूप संडा सुदनापुर बाजार पहुंचे। विधायक ने पीड़ित दुकानदार को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। विधायक ने बिना आग बुझाए ही वापस लौटने वाले फायर कर्मियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिला अग्निशमन अधिकारी से इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें