फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 971 परिवारों को जल्द मिलेगी जलापूर्ति

Sun, 04 May 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ के मदनपुर पनियार में ​स्थित पानी की टंकी। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत लंभुआ के मदनपुर पनियार व मुरली गांव के 971 परिवारों को जल्द ही निर्बाध जलापूर्ति मिलेगी। यहां ओवर हेड टैंक का निर्माण कार्य पूरा कर पानी की पाइप लाइन बिछा दी गई है। टेस्टिंग का कुछ काम शेष बचा है। जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मदनपुर पनियार व मुरली ग्राम पंचायत में तीन साल पहले जल निगम ग्रामीण की ओर से जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। 300 किलोलीटर क्षमता की टंकी का निर्माण पूरा हो चुका है। दो नलकूप भी स्थापित कर दिए गए हैं। मदनपुर पनियार व मुरली ग्राम पंचायत में लगभग 33 किमी पाइप लाइन का विस्तार किया जाना है।
जिसमें 28 किमी की दूरी में पाइप लाइन बिछा दी गई है। 971 परिवारों को नए कनेक्शन दिए जाने हैं। 520 परिवारों का कनेक्शन कर दिया गया है। जल्द ही शेष 451 परिवारों का कनेक्शन भी जल्द करवा दिया जाएगा। टेस्टिंग का कुछ काम शेष बचा है। उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 दिनों में शुुरू होगी जलापूर्ति

मदनपुर पनियार प्रोजेक्ट लगभग पूरा हो गया है। करीब 15 दिनों में ग्रामीणों को निर्बाध जलापूर्ति मिलने लगेगी। तीन शिफ्ट में जलापूर्ति की जाएगी।

- प्रीतम सिंह, सहायक अभियंता, जल निगम, ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें