फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की चारों तहसील के एसडीएम से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की चारों तहसील के एसडीएम से जवाब-तलब
विज्ञापन


अमेठी। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का आवेदन निस्तारित नहीं करना सभी एसडीएम को भारी पड़ा। डेडलाइन बीतने के बावजूद आवेदन लंबित रहने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी डीएम को दी।

जानकारी के बाद डीएम ने सभी को नोटिस जारी कर तीन दिन में लंबित पारिवारिक लाभ योजना आवेदन निस्तारित कर जवाब देने का आदेश दिया है। डीएम ने आवदेन लंबित रहने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


परिवार के मुखिया की आकस्मिक मौत के बाद परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए संचालित राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के आवेदन डेडलाइन में निस्तारित नहीं कर पाना जिले के सभी एसडीएम को भारी पड़ा।

समीक्षा के दौरान मामला प्रकाश में आने व शासन की ओर से रिमाइंडर मिलने के बाद मंगलवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी आरडी गौतम ने पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को दी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में एसडीएम तिलोई के पास 64 आवेदन, गौरीगंज के पास 46, अमेठी के पास 82 तो मुसाफिरखाना के पास सर्वाधिक 304 आवेदन लंबित होने की बात कही गई है।

रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र ने सभी एसडीएम को नोटिस जारी कर तत्काल लंबित राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ के आवेदनों को निस्तारित करने व तीन दिन के भीतर समुचित जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें