फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने भतीजे को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। पिता की मौत के बाद मां को मिल रही पेंशन के बंटवारे को लेकर चाचा ने भतीजे को शनिवार की सुबह तमंचे से गोली मार दी। भतीजे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉंमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना पाते ही पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे तिलक तिवारी गांव निवासी राम प्रसाद तिवारी पॉवर कॉर्पोरेशन में नौकरी करते थे। राम प्रसाद की मौत के बाद उनकी पेंशन पत्नी श्यामा देवी को मिलती है। राम प्रसाद के चार बेटे हैं। इनमें सुरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, शैलेंद्र उर्फ मिंटू और मनीष कुमार तिवारी शामिल हैं। मां को मिलने वाली पेंशन को लेकर शैलेंद्र उर्फ मिंटू और सुरेंद्र कुमार तिवारी के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार की सुबह शैलेंद्र उर्फ मिंटू ने पेंशन को बंटवारे को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू कर दिया। तभी सुरेंद्र तिवारी का बेटा आलोक उर्फ बंटी वहां पहुंचा और चाचा शैलेंद्र को विवाद करने से मना करने लगा। देखते ही देखते बात बढ़ गई और शैलेंद्र ने तमंचा निकालकर आलोक उर्फ बंटी पर फायर झोंक दिया। गोली आलोक के पेट में लगी और वह गिर पड़ा। आलोक के गोली लगते ही शैलेंद्र फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसियों के साथ ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिवारीजन आलोक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष नंद कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ पूरे तिलक तिवारी गांव पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने घटना के बाबत परिवारीजनों से पूछताछ की। इस बाबत एसओ ने बताया कि चूंकि आलोक की हालत बेहद नाजुक है। परिवारीजन आलोक को लेकर लखनऊ गए हैं। अभी तहरीर भी नहीं मिली है। परिवारीजनों के लखनऊ से आते ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें