फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के मान-सम्मान में बनवाएं प्रसाधन

विज्ञापन
विज्ञापन
‘महिलाओं के मान-सम्मान
विज्ञापन

में बनवाए जाएं प्रसाधन’
क्रासर
स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को दिया जा रहा संदेश
फोटो संख्या-4
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण रथ गांव-गांव घूमकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहा है। महिलाओं के मान-सम्मान और बुजुर्गों की सुविधा के लिए घर में प्रसाधन बनवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए ग्रामीणों को एलईडी टीवी के माध्यम से खुले में शौच से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में साफ-सफाई नहीं होने से बड़े, बूढ़े व बच्चे संक्रामक बीमारियों की जद में आ रहे हैं। समय पर इलाज नहीं मिलने से लोगों की मौत भी हो जाती है। लंभुआ तहसील क्षेत्र के घाटमपुर उत्तरी, सूरजभान पट्टी, देवलपुर, बेलौना व हाटा के ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण रथ में लगे एलईडी टीवी दिखाई गई। बड़े, बुजुर्ग, महिलाएं, छात्राओं व बच्चों ने टीवी देखकर स्वच्छता का संकल्प लिया। नारायण वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शरद मिश्रा ने कहा कि खुले में शौच से हैजा, निमोनिया, पीलिया, हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां हो जाती हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें