पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश
क्रासर
परिवारीजनों ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान
फोटो संख्या-12
अमर उजाला ब्यूरो
विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। तुलसीपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह घर से लापता एक युवक का शव पीपल के पेड़ में फंदे के सहारे लटकता पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के परिवारीजन युवक को मानसिक रूप से परेशान बता रहे हैं।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी अनंतराम (32) बुधवार की शाम को घर से लापता हो गया था। परिवारीजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर स्थित बाग में एक पीपल के पेड़ में रस्सी के सहारे अनंतराम का शव लटकता पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों ने बचाया कि अनंतराम मानसिक रूप से परेशान रहता था। अनंतराम के परिवार में पत्नी सुनीता, बेटी कोमल (9) व इकलौता बेटा शिवांशु (7) शामिल हैं। अनंतराम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।