बस के दरवाजे से घायल
दूसरे किशोर की भी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर सोमवार की दोपहर एक बस चालक की लापरवाही से हुई दुर्घटना में घायल एक किशोर की बुधवार को मौत हो गई। दुर्घटना में अब तक मरने वालों की संख्या दो पहुंच गई है। दो अन्य की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है।
परिवहन निगम की आलमबाग डिपो की बस ने बीते सोमवार की दोपहर सुल्तानपुर से कादीपुर की ओर जा रही थी। इस बीच बस के लगेज बॉक्स का दरवाजा खुला था। बस के लागेज बाक्स की चपेट में आने से वीरेंद्र (13) पुत्र रामलाल निवासी फाजिलपुर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां चिकित्सकों ने निर्मल वर्मा, अंकित और रिचा सिंह को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। बुधवार की सुबह ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान अंकित पुत्र राम जनम निवासी ऊघड़पुर थाना गोसाईगंज की भी मौत हो गई।