फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक गुणवता बढ़ाने को स्कूल गोद लेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने को
विज्ञापन

स्कूल गोद लेंगे अधिकारी
क्रासर
जिला प्रशासन को मिला शासन का पत्र
बीएसए व बीईओ को आवंटित हुए स्कूल

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। परिषदीय विद्यालयों में संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने की कवायद में जुटे शासन ने अधिकारियों को विद्यालय गोद लेने का निर्देश दिया है। शासन का पत्र मिलने के बाद डीएम ने बीएसए व सभी बीईओ को विद्यालय आवंटित कर शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने को कहा है। जारी आदेश में दायित्वों में लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में संचालित परिषदीय विद्यालयों में नर्सरी की तरह पठन-पाठन कार्य संपादित करवाने तथा शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शासन ने बीते दिनों डीएम को पत्र भेजकर अधिकारियों को प्राथमिक विद्यालय गोद लेने का निर्देश दिया था। शासन का निर्देश मिलने के बाद डीएम योगेश कुमार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार पंडित सहित सभी खंड शिक्षाधिकारियों को दो-दो प्राथमिक विद्यालय आवंटित किया है। विद्यालय आवंटन के बाद डीएम ने अधिकारियों को पत्र भेजकर आवंटित विद्यालय में शासन से संचालित एमडीएम योजना, निशुल्क ड्रेस व पाठ्य पुस्तक वितरण के साथ ही विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सप्ताह में कम से कम दो दिन विद्यालय का निरीक्षण करने तथा हर संभव प्रयास कर विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाने का आदेश दिया है। विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार नहीं होने तथा शासन की योजना का सफल क्रियान्वयन नहीं होने पर डीएम की ओर से कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें