सुल्तानपुर। जिले की 87 ग्राम पंचायतों ने अभी तक चालू वित्तीय वर्ष में राज्य वित्त आयोग से मिली धनराशि का एक पैसा नहीं खर्च कर किया है। निदेशालय की समीक्षा में इन ग्राम पंचायतों के फिसड्डी मिलने पर विभाग ने शिकंजा कस दिया है।
डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल ने संबंधित ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया है। बताया कि इससे विभाग की रैंक मुख्यमंत्री डैश बोर्ड की समीक्षा में नीचे जा रही है। राज्य वित्त आयोग की धनराशि नहीं खर्च कर पाने वाली ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी किया गया है।