फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 396 सोशल ऑडिट सदस्यों के लिए आए 816 आवेदन, साक्षात्कार शुरू

विज्ञापन
विकास भवन में साक्षात्कार देने पहुंचे आवेदक।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सोशल ऑडिट सदस्य के 396 पदों पर चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इतने पदों के लिए मांगे गए आवेदन पर 816 ने फॉर्म भरा है। सोमवार को पहले दिन चयन के लिए तीन ब्लॉकों दूबेपुर, दोस्तपुर व जयसिंहपुर के 210 आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। विकास भवन में शाम तक जिला विकास अधिकारी गजेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आवेदकों का साक्षात्कार चला।
विज्ञापन

डीडीओ ने बताया कि साक्षात्कार के लिए दोस्तपुर के 63, दूबेपुर के 56 और जयसिंहपुर के 91 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। राणा प्रताप पीजी कॉलेज के प्रोफेसर वीरेंद्र गुप्ता, जिला समन्वयक दिलीप यादव ने आवेदकों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के लिए क्रमवार आवेदकों को बुलाया गया। विकास भवन में अपनी बारी के इंतजार में महिला व पुरुष आवेदकों की भीड़ लगी रही। जिला विकास अधिकारी गजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि अन्य 11 ब्लॉकों के आवेदकों का होली के बाद साक्षात्कार लिया जाएगा। इसकी सूचना आवेदकों को भेजी जाएगी। साक्षात्कार के बाद आवेदकों का चयन किया जाएगा। सोशल ऑडिट के सदस्य वीबीजी रामजी योजना के कार्यों का सोशल ऑडिट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें