69वें जनपदीय युवक क्रीड़ा समारोह की तैयारियां पूरी
आज से शुरू होगी तीन दिवसीय प्रतियोगिता
फोटो - 32
अमर उजाला ब्यूरो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। स्थानीय कस्बे के सर्वोदय इंटर कॉलेज में सोमवार से आयोजित होने वाले 69वें जनपदीय युवक क्रीड़ा समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें जिले के 58 कॉलेजों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लगभग 1280 युवाओं के पहुंचने की संभावना है।
सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनपद के सभी 58 इंटर कॉलेजों को इस समारोह में शिरकत करना है। विभिन्न खेलों के करीब 500 से ज्यादा खिलाड़ी समारोह में हिस्सा लेंगे। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 780 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। समारोह का उद्घाटन भाजपा विधायक देवमणि दुबे करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र मौजूद रहेंगे।