फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंपर कटने से गुल रही आधे शहर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
जंपर कटने से गुल रही आधे शहर की बिजली
विज्ञापन

परेशान रही 50 हजार आबादी
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। हाईटेंशन लाइन में खराबी से बुधवार की रात करीब दो घंटे आधा शहर अंधेरे में रहा। भीषण उमस में 50 हजार आबादी परेशान रही। शिकायतों के बाद वितरण खंड ने रात में ही फॉल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

शहर के डाकखाना उपकेंद्र की 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे अचानक फॉल्ट आ गई। फॉल्ट से सब स्टेशन से आपूर्ति ठप हो गई। बिजली सप्लाई कटते ही भीषण उमस में शिकायतें शुरू हो गईं। लोगों को रोष को देखते हुए वितरण खंड ने फॉल्ट की छानबीन करानी शुरू की। करीब आधे घंटे बाद हाईटेंशन लाइन का जंपर कटने की जानकारी मिली। इंजीनियरों की देखरेख में कर्मियों ने रात में ही फॉल्ट को दूर करके आपूर्ति बहाल की। इस दौरान करीब साढ़े 10 से लेकर रात साढ़े 12 बजे तक शहर की करीब 50 हजार आबादी बिजली के लिए परेशान रही। भीषण उमस में लोगों की नींद उड़ी रही। एसडीओ केशरी प्रसाद ने बताया कि जंपर कटने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई थी। रात में ही फॉल्ट को दूर करके आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें