फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामारी की सूचना पर दिन भर बंद रहे मेडिकल स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
छापेमारी की भनक लगते ही मेडिकल स्टोर बंद
विज्ञापन

- औषधि निरीक्षकों की टीम ने तीन मेडिकल स्टोर से जुटाए सैंपल
- दवा के लिए परेशान रहे बीमार व उनके तीमारदार
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। सहायक आयुक्त औषधि फैजाबाद के निर्देश पर मंगलवार को औषधि निरीक्षकों की टीम ने जिले के मेडिकल स्टोरों पर छापेमरी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही पूरे जिले के मेडिकल स्टोर बंद हो गए। मेडिकल स्टोर बंद होने से पूरा दिन बीमार व तीमारदार दवा के लिए हैरान रहे। टीम ने जहां एक मेडिकल स्टोर से दवा का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा वहीं दो मेडिकल स्टोरों पर मिलीं खामियों की रिपोर्ट सहायक आयुक्त को भेजी है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त औषधि फैजाबाद पीके तिवारी के निर्देश पर इन दिनों मंडल के जिलों में मेडिकल स्टोरों की जांच की जा रही है। मंगलवार को टीम प्रभारी औषधि निरीक्षक अमेठी संजय कुमार व बाराबंकी के डीआई समित वर्मा टीम के साथ जिले के मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी शुरू की। टीम ने गौरीगंज स्थित बरनवाल मेडीकेयर से जांच के लिए दवाओं के सैंपल लिए। गौरीगंज के ही आलोक मेडिकल हॉल और बारामासी स्थित संतोष मेडिकल की जांच की। जांच के दौरान दोनों मेडिकल स्टोर पर मिली खामियों की रिपोर्ट सहायक आयुक्त को भेज दी गई हैं। टीम प्रभारी ने कहा कि यह रुटीन चेकिंग थी जो हर माह होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें