फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दागदार भी पास कर गए स्क्रीनिंग टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दागदार भी पास कर गए स्क्रीनिंग टेस्ट
विज्ञापन

क्रासर
- कई बार कार्रवाई के बाद भी चरित्र पाया गया उत्तम
- स्क्रीनिंग के दौरान हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शासन के निर्देश पर 50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों की कराई गई स्क्रीनिंग में एक और खुलासा हुआ है। सेवा के दौरान कई अनियमितताओं में दंड पा चुके कर्मचारियों को भी अधिकारियों ने उत्तम चरित्र की इंट्री दे दी है। सेवापुस्तिका में उत्तम चरित्र होेने की वजह से विभिन्न विभागों के दर्जन भर कर्मचारी स्क्रीनिंग का टेस्ट भी पास कर गए। पुस्तिका में उत्तम चरित्र के आधार पर कर्मचारी अनिवार्य सेवानिवृत्ति की जद से बच निकले।
शासन के आदेश पर बीते दिनों 50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों की कराई गई स्क्रीनिंग में एक और खुलासा हुआ है। शासन ने 50 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले कर्मचारियों की चरित्र पंजिका व सेवा का बीते 10 वर्ष के अवलोकन का निरीक्षण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया था। सेवाकाल के दौरान कई बार दंड पा चुके एवं कार्य में असमर्थ कर्मचारियों को शासन ने स्क्रीनिंग के जरिए अनिवार्य सेवानिवृत्ति का निर्देश दिया था। शासन के आदेश पर जिले के विभिन्न विभागों में शुरू हुई स्क्रीनिंग के दौरान दर्जन भर से अधिक कर्मचारियों के सेवा से बाहर होने का अंदाजा लगाया जा रहा था। पर, स्क्रीनिंग के दौरान विभिन्न विभागों में कार्यरत दर्जन भर दागदार कर्मचारियों का चरित्र उत्तम होने का खुलासा हुआ है। इसमें ग्राम विकास, पंचायतराज, शिक्षा, राजस्व समेत विभिन्न विभाग शामिल हैं। सेवा के दौरान अपने कार्यों को लेकर अमूमन चर्चा में रहने वाले व कई बाद निलंबित हो चुके कर्मचारियों का चरित्र उत्तम निकला है। इसमें कुछ ऐसे कर्मचारी हैं जिनके खिलाफ कई बार जांच व प्राथमिकी भी दर्ज हो चुकी है। ऐसे कर्मचारियों का सेवा पंजिका में चरित्र उत्तम दर्शाया जाना पाया गया है। पंजिका में चरित्र उत्तम होने की वजह से ये कर्मचारी स्क्रीनिंग को टेस्ट पास कर गए। स्क्रीनिंग में नाम नहीं आने से ये अनिवार्य सेवानिवृत्ति की जद में आने से बच गए। सूत्रों की मानें तो दंड पाने के बाद भी इन कर्मचारियों ने अधिकारियों को अपने पाले में करके अपना चरित्र उत्तम होने की इंट्री करवा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इंट्री उत्तम होने से जद में नहीं आए
जिला विकास अधिकारी डॉ. डीआर विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसे कई कर्मचारी स्क्रीनिंग में पाए गए हैं जो दागदार थे। सेवा के दौरान उनके खिलाफ कई बार निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है लेकिन इंट्री उत्तम पाए जाने की वजह से स्क्रीनिंग की जद में ये नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए और रास्ते बचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें