फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में भिड़े ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन चौडीकरण में गिट्टी उतारने
विज्ञापन

को लेकर आपस में भिड़े ठेकेदार
क्रासर
पुलिस ने आठ को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
मुसाफिरखाना। लखनऊ-वाराणसी फोरलेन चौड़ीकरण में गिट्टी उतारने को लेकर बुधवार को आपस में ही ठेकेदारों के बीच विवाद हो गया। विवाद के हिंसक रूप लेने से पहले ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आठ ठेकेदारों को मौके से गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग के अंदेशे में चालान कर दिया। एसडीएम ने आरोपियों की जमानत खारिज करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कादूनाला के पास एनएच 56 फोरलेन चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण के लिए कादूनाले के पास ही कैंप कार्यालय बना हुआ है। सड़क निर्माण के लिए कादूनाला के समीप बने कैंप पर पहुंचने वाली गिट्टी की अनलोडिंग और लोडिंग का कार्य स्थानीय पेटी ठेकेदार कर रहे हैं। बुधवार को पेटी ठेकेदारों के बीच गिट्टी उतारने को लेकर विवाद हो गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर मौजूद आठ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। प्रभारी कोतवाल विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार किए गए एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के पांच लोगों का 151 के तहत चालान किया गया है। एसडीएम अभय कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में पुलिस की ओर से प्रस्तुत किए गए लोगों को शांति भंग की आशंका में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें