फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ड धारकों से की जाएगी राशन मिलने की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्ड धारकों से की जाएगी
विज्ञापन

राशन मिल जाने की पुष्टि
क्रासर
कालाबाजारी पर अंकुश के लिए बनाई रणनीति
डीएम ने तैयार की अभियान की रूपरेखा
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कोटेदार अब अंत्योदय, पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के लिए मिलने वाले राशन की कालाबाजारी नहीं कर सकेंगे। राशन कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए डीएम ने जिला स्तरीय जांच टीम गठित करते हुए राशन दुकानों की क्रॉस चेकिंग कराने की योजना बनाई है। योजना के तहत जांच टीम पूर्व में वितरित राशन का सूची से मिलान करने के साथ ही कार्डधारक के घर जाकर राशन मिलने की पुष्टि करेगी। गड़बड़ी मिलने पर ऐसे दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े जिले के कोटेदार अब गरीबों के लिए आवंटित राशन की कालाबाजारी नहीं कर सकेंगे। राशन की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने व बिगड़ी राशन वितरण व्यवस्था को सुधारने के लिए डीएम योगेश कुमार ने कोटे की दुकानों की क्रॉस चेकिंग व उपभोक्ताओं से वितरण का सत्यापन करवाने की योजना बनाई है। योजना सफल हो सके इसके लिए डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों की जांच टीम गठित की है। टीम गठन के बाद डीएम की ओर से जारी आदेश में टीम को पहले कोटे की दुकानों पर जाकर स्टॉक व वितरण का सत्यापन कर पूर्व माह में वितरित राशन की सूची प्राप्त करनी होगी। सत्यापन व वितरित राशन को सूची के आधार पर सत्यापन करने के साथ ही टीम कार्ड घर-घर जाकर कार्डधारकों से मिलने वाले राशन और उसकी मात्रा व रेट की पुष्टि करेगी। जहां पर रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद गड़बड़ी करने वाले कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएसओ अखिलेश कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें