फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सेवा के लिए 81 हजार अभ्यर्थी आजमाएंगे तकदीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। देश सेवा के लिए 13 जिलों के 81 हजार अभ्यर्थी अपनी तकदीर आजमाएंगे। सोमवार से सीआरपीएफ ग्रुप त्रिसुंडी में शुरू हो रही भर्ती में में पहले दिन सुल्तानपुर जनपद के करीब साढ़े सात हजार अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नौ दिनों तक चलने वाली भर्ती में अभ्यर्थी दौड़ के साथ ही शरीरिक परीक्षण भी देंगे। जिलाधिकारी अमेठी ने रविवार को सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुंडी का दौरा कर भर्ती तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है।
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुंडी में सेना भर्ती को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पांच पदों के लिए होने वाली सेना भर्ती में सिपाही, जीडी सिपाही, तकनीकी सिपाही, कलर सिपाही, नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही, ट्रेडमैन शामिल हैं।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया में अव्यवस्था रोकने के लिए जगह जगह पर बैरिकेडिंग की गई है। 30 अस्थाई सुलभ शौचालय बनवाए गए हैं। पेयजल के लिए इंडिया मार्का हैंड पंप लगवाया गया है। जगह जगह पर पुलिस बूथ बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त पेयजल के लिए टैंकर की भी व्यवस्था की गई है।
भर्ती प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ ही कई जिलों के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि सेना में भर्ती होने के लिए 13 जिलों से लगभग 81 हजार युवा भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए आवेदन किया है।
डीएम ने बताया कि चार नवंबर से होने वाली सेना भर्ती में पहले दिन चार नवंबर को सुल्तानपुर जिले से 7640 अभ्यर्थी, पांच नवंबर को महाराजगंज जिले से 5656 अभ्यर्थी, छह नवंबर को बस्ती व अंबेडकर नगर जिले से 9824 अभ्यर्थी सेना में भर्ती के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे।
इसी तरह सात नवंबर को कुशीनगर व सिद्धार्थ नगर जिले से 7580 अभ्यर्थी, आठ नवंबर को संत कबीर नगर, अयोध्या व कौशांबी जिले से 11,290 अभ्यर्थी, नौ नवंबर को रायबरेली जिले से 11,174 अभ्यर्थी, 10 नवंबर को प्रयागराज जिले से 9365 अभ्यर्थी, 11 नवंबर को प्रतापगढ़ जिले से 10,001 अभ्यर्थी और 12 नवंबर को अमेठी जिले से 8510 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि सेना भर्ती के लिए बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी की ड्यूटी व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाई गई है। इसके लिए चार सीओ, 10 एसओ, 12 इंस्पेक्टर, 52 सब इंस्पेक्टर, 260 कांस्टेबल, दो कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।
सेना भर्ती बोर्ड के कर्नल एनएस मान के मुताबिक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश रात से ही शुरू हो जाएगा। प्रवेश के बाद बैच बनाकर भोर से अभ्यर्थियों की सबसे पहले दौड टेस्ट लिया जाएगा।
दौड़ में पास होने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक माप होगी। इसके बाद उनके अभिलेख चेक किए जाएंगे। तीनों में पास होने पर अभ्यर्थियों को टोकन देकर दूसरे दिन मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल पास करने वाले अभ्यर्थियों की बाद में लिखित परीक्षा होगी। बताया कि भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
पहले दिन सेना में भर्ती होने के लिए अभ्यर्थी सीआरपीएफ त्रिसुंडी स्थल पर पहुंचने के लिए साधनों से रवाना हो गए। केंद्र पर जाने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ बस स्टेशन समेत पयागीपुर में लगी रही। अभ्यर्थी शाम से ही साधन ढूंढते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें