फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप

विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप स्थापना दिवस पर होंगे विविध आयोजन
विज्ञापन

- क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने बताई कार्यक्रमों की रुपरेेखा
फोटो संख्या- 40

अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। विहिप के स्थापना दिवस को लेकर संगठन की ओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीष ने प्रेसवार्ता में दी। रविवार को उन्होंने कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। बताया कि 12 अगस्त से 15 अगस्त तक अखंड भारत संकल्प सप्ताह मनाया जाएगा। इसके पूर्व 29 जुलाई से तीन अगस्त तक बूढ़ा अमरनाथ यात्रा तक काशी प्रांत के सभी बजरंगी जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी समस्त पदाधिकारियों पर है। इस मौके पर काशी प्रांत संगठन मंत्री मुकेश, शुभनरायन सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, आनंद, विजय सिंह रघुवंशी, ओमप्रकाश पांडेय, रमेश समेत अन्य कई लोग उपस्थित रहे। इसके पूर्व उन्होंने पयागीपुर स्थित एक महाविद्यालय में चल रहे विहिप के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


बॉक्स
स्थापना दिवस पर एबीवीपी ने निकाली रैली
फोटो संख्या-36

सुल्तानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से रविवार को संगठन के 68वें स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों की ओर से रैली निकाली गई। इसके पूर्व पौधरोपण किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ. अखिलेश पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के प्रत्येक कार्यकर्ता नौ जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक प्रत्येक दिन शैैक्षणिक संस्थानों में जाकर पौधरोपण करेंगे। इस मौके पर सौरभेंद्र प्रताप सिंह, आनंद सिंह, अनुभव सिंह, रजत मिश्र, सचिन पांडेय, रणजीत यादव, शशांक मौर्य, फौजदार यादव, देवेंद्र सिंह, आदर्श पांडेय, अंकुर शुक्ला समेत अन्य कई लोग उपस्थित रहे। उधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शहर के सुपर मार्केट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर दिवेश सागर कसौंधन, अमन श्रीवास्तव, निखिल अग्रहरि, ऋषभ जायसवाल, सुुधीर सोनी, मोहित साहू समेत अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें