फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

177 शिवालयों में आज जलाभिषेक, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

Sun, 09 Jul 2017 10:09 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
उमड़ा भक्तों का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर कांवरियों से लेकर आम श्रद्वालु जिले के 177 शिवालयों पर जलाभिषेक करेंगे। कांवरियों की शक्ल में आंतकी हमले की साजिश के मद्देनजर देश में अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में जिले के सभी थानों की पुलिस के साथ ही एलआईयू को भी ड्यूटी पर चौकस रहने का आदेश दिया गया है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में 10-10 पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे। जिले के पांच थाना क्षेत्रों में ट्रैफिक के लिहाज से रूट डायवर्जन किया गया है। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सीएमओ को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त दवा उपलब्ध रखने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन



जिले में वैसे तो कुल 177 शिव मंदिर हैं, लेकिन भक्तों की भीड़ चांदा कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले शाहपुर जंगल में स्थित बरवारीनाथ धाम पर उमड़ती है। इसी तरह से लंभुआ में स्थित धोपाप घाट से कांवरियां जल उठाकर जनवारीनाथ धाम पर जलाभिषेक करते हैं। अखंडनगर में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती है। चूंकि जौनपुर, अंबेडकर नगर, फैजाबाद जिले के बार्डर पर स्थित अखंडनगर में बेलवाई शिवनाथ धाम मंदिर स्थित है। कादीपुर में देवाढ़घाट से जल उठाकर भक्त सूरापुर में स्थित झारखंड शिव मंदिर पर जल चढ़ाते हैं। 

एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि यातायात पुलिस के साथ ही होमगार्ड और थाने की पुलिस को क्षेत्र वार ड्यूटी पर लगाया गया है। स्वॉट टीम को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है। अखंडनगर थाने को एसपी आफिस से तीन एसआई व 15 पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। जिस भी थाना क्षेत्र में शिव मंदिर हैं। वहां के थानाध्यक्ष और पुलिस कर्मियों को जलाभिषेक के दौरान ड्यूटी पर मुस्तैद रहने को कहा गया है। यदि किसी को कोई परेशानी हो तो वह मेरे सीयूजी नंबर 9454401120, सीओ सिटी के सीयूजी नंबर 9454401402 और पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर सूचित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें