फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हत्या के दोषी 70 साल के बुजुर्ग को आजीवन कारावास

Sat, 21 Nov 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भूमि विवाद में करीब पांच साल पहले हुई रामकिशोर की हत्या के मामले में एक दिन पूर्व दोषी ठहराए गए 70 वर्षीय त्रायुद्धनाथ शुक्ल की सजा पर एडीजे तृतीय की अदालत ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया। जज श्याम मोहन जायसवाल की कोर्ट ने मामले में दोषी को आजीवन कारावास व कुल 1.61 लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने अर्थदंड की संपूर्ण धनराशि की 90 प्रतिशत राशि पीड़ित परिवार को देने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के रामगंज के अग्रेसर गांव की रहने वाली वादी कमला देवी ने 27 अक्तूबर 2021 की घटना बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके आरोप के मुताबिक उनके गांव के रहने वाले त्रायुद्धनाथ शुक्ल ने भूमि विवाद में कुल्हाड़ी से उनके पति रामकिशोर पर हमला किया था। हमले में आई चोट से पति रामकिशोर की मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच पूरी कर त्रायुद्धनाथ के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया था। विचारण के दौरान शासकीय अधिवक्ता संदीप सिंह ने 11 अभियोजन गवाहों को पेश किया।
वहीं, बचाव पक्ष ने अभियुक्त को बेकसूर बताया था। बृहस्पतिवार को एडीजे तृतीय की अदालत ने त्रायुद्धनाथ शुक्ल को दोषी करार देते हुए उसे जेल भेजने का आदेश दिया था। अदालत ने शुक्रवार को जेल से तलब कर उसकी सजा पर फैसला सुनाकर जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें