फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन

तीन शातिर लुटेरे
क्रासर-
लूट के चार मोबाइल व तमंचा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-26
अमेठी। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर शाम कालिकन मोड़ के पास तीन शातिर बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी का धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट के चार मोबाइल व एक तमंचा, 12 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर चालान कोर्ट भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पूनम और एएसपी बीसी दुबे के निर्देश के क्रम में पुलिस अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। बुधवार को क्षेत्राधिकारी आलोक अग्रहरि ने कोतवाली में बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर शाम थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ कालिकन मोड़ के समीप घेराबंदी कर संदिग्ध खड़े तीन युवकों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पकड़े गए युवकों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, चार मोबाइल, एक तमंचा, 12 जिंदा कारतूस व कुछ कागजात बरामद हुए। पूछताछ के दौरान युवकों ने कुबूल किया कि 18 अक्तूबर को उन्होंने परसावां गांव के पास थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव धरईमाफी निवासी मुकेश के साथ छिनैती की थी। पुलिस ने छिनैती का पूरा माल उनके कब्जे से बरामद किया। आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर हुई छिनैती की घटनाओं को कुबूल किया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनका चालान कोर्ट भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें