फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा किए गए 59 बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोराना महामारी को देखते हुए जिला कारागार में निरुद्घ बंदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किए जाने का सिलसिला जारी है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला जज संतोष राय के प्रशासनिक आदेश पर दो दिनों के दौरान 59 बंदियों को 60 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन

अमहट स्थित जिला कारागार से प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से 57 बंदियों को मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शशि कुमार की उपस्थिति में 60 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है। बुधवार को भी दो बंदियों को 60 दिन की अंतरिम जमानत पर जेल प्रशासन की ओर प्रार्थनापत्र अदालत में भेजा गया। इस पर एसीजेएम वटेशवर कुमार ने दो बंदियों को 60 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा किए जाने का आदेश दिया है। रिहा किए गए सभी बंदियों को निर्देश दिया गया है कि वे अंतरिम जमानत की समयावधि पूरी होने पर सक्षम न्यायालय में आत्मसमर्पण करेंगे। ऐसा नहीं करने पर रिहा हुए बंदियों के खिलाफ विधिक कार्रवाइ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें