फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से की सुरक्षा की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता ने लगाई सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन

पुलिस पर लगाया आरोपियों को बचाने का आरोप
सुल्तानपुर। केंद्र व प्रदेश में पार्टी की सरकार होने के बावजूद भाजपा नेता को पुलिस से न्याय नहीं मिल पा रहा है। जानलेवा हमले के शिकार हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र भेजकर सुरक्षा की मांग करते हुए पुलिस पर अभियुक्तों को बचाने का आरोप लगाया है। मामला कोतवाली नगर के गोराबारिक तुराबखानी से जुड़ा है।
गोराबारिक तुराबखानी निवासी अजादार हुसैन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। उन पर बीते तीन जुलाई को अभियुक्तों ने रंजिश को लेकर जानलेवा हमला किया था। अभियुक्तों ने उन्हें पानी में डुबोकर मार डालने का प्रयास किया था। उन्होंने अभियुक्तों पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया था। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर गांव के ही मो. असकरी, मो. तम्मी व दो अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ लूट व जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी मो. असकरी को गिरफ्तार कर बीते दिनों जेल भेज दिया था। जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। भाजपा नेता का आरोप है कि कोतवाली नगर पुलिस अभियुक्तों को बचाने में जुटी हुई है। पुलिस विवेचना में लापरवाही कर रही है। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को प्रार्थनापत्र भेजकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया है और उनसे सुरक्षा की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
आज होगी जमानत पर सुनवाई
सुल्तानपुर। भाजपा नेता अजादार हुसैन पर हुए जानलेवा हमले के मामले में जेल में निरुद्ध आरोपी मो. असकरी की जमानत पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। भाजपा नेता के अधिवक्ता एमपी त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट ने आरोपी की क्रिमिनल हिस्ट्री तलब की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें