फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय युवक क्रीड़ा समारोह में सुल्तानपुर-अमेठी का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय युवक क्रीड़ा समारोह में सुल्तानपुर-अमेठी का दबदबा
विज्ञापन

- सर्वोदय इंटर कॉलेज में शुरू हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता
- पांच जनपदों के खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग
लंभुआ (सुल्तानपुर)। स्थानीय कस्बे के सर्वोदय इंटर कॉलेज में बुधवार को तीन दिवसीय 63वे मंडलीय युवक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता में पांच जनपदों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मंडलीय युवक क्रीड़ा समारोह में पहले दिन सुल्तानपुर व अमेठी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

63वें मंडलीय युवक क्रीड़ा समारोह में कस्बे के गयाप्रसाद यादव ने 800 मीटर सीनियर बालक की दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर अच्छी शुरुआत की। इसके बाद अमेठी जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक चलने वाले समारोह के उद्घाटन मैच में जिले के गयाप्रसाद ने पहला, अमेठी के राजीव ने दूसरा व अमेठी के महेश ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 800 मीटर सीनियर बालिका दौड़ में अमेठी की वंदना प्रथम, अमेठी की रूबी बौद्ध द्वितीय व अंबेडकरनगर की जूही सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर जूनियर बालक दौड़ में सुल्तानपुर के राकेश यादव प्रथम, संजय यादव द्वितीय व रितेश यादव तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर जूनियर बालिका दौड़ में अमेठी की अंतिमा पाल प्रथम, सुल्तानपुर की अंजू यादव द्वितीय व अमेठी की आंचल जायसवाल तृतीय स्थान पर रहीं। 600 मीटर सब जूनियर बालक दौड़ में प्रदीप कुमार अमेठी प्रथम, राकेश यादव सुल्तानपुर द्वितीय व अनिल यादव अमेठी तृतीय स्थान पर रहे। 600 मीटर सब जूनियर बालिका दौड़ में अमेठी की रुचि पाल प्रथम, अमेठी की बौद्ध कुमारी द्वितीय व अंबेडकरनगर की अंतिमा राजभर तीसरे स्थान पर रहीं। इसके पूर्व क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य व मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार की जरूरत है। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह, हनुमान प्रसाद सिंह, संयोजक डॉ. गुलाब सिंह, प्रबंधक उर्मिला सिंह, हर्ष बहादुर सिंह, अरुण सिंह, डॉ. वेदप्रकाश आर्य, दिलीप सिंह, सतीश चंद्र दुबे, उदय पाल सिंह, राम विशाल द्विवेदी व रणवीर सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें