फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एचटी लाइन में फॉल्ट आने से 20 घंटे गुल रही 50 गांवों की बिजली

Sun, 04 May 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
दरियापुर बिजली उपकेंद्र परिसर में अर्धनग्न प्रदर्शन करते संविदा बिजलीकर्मी। 
विज्ञापन
धम्मौर (सुल्तानपुर)। हाईटेंशन लाइन में शुक्रवार देर रात करीब 1:00 बजे फाॅल्ट आने से धम्मौर विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। जिससे 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। संविदा बिजलीकर्मियों की हड़ताल से शनिवार देर शाम 7:30 बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बिजली गुल रहने से लोगों के पंखे, कूलर, फ्रीज, एसी, ट्यूबेल, सबमर्सिबल आदि उपकरण बंद हो गए। बिजली गुल रहने से बिकना,अमेठा, रामपुर, बनकेपुर, सरैया, पलिया, धम्मौर, धरमैतेपुर, मनियारपुर, हाजीपट्टी, रामापुर, नूरपुर, रसवादा, देवराहर, परवरभार सहित 50 गांवों के लोग परेशान रहे।

एसडीओ दिलीप जायसवाल ने बताया कि फाॅल्ट को ठीक करने में समय लग रहा है। कर्मियों को लगाकर जल्दी ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
संविदाकर्मियों का जारी रहा धरना
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले आउटसोर्सिंग बिजलीकर्मियों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। छंटनी व फेस अटेंडेंस के लिए बनाए जा रहे दबाव, उम्र का हवाला देकर कर्मचारियों को निकाले जाने के विरोध में दरियापुर बिजली उपकेंद्र परिसर में संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। सपा के पूर्व विधायक भगेलू राम, अनूप संडा, महासचिव सलाहुद्दीन ने पहुंचकर संविदा कर्मियों को समर्थन दिया। जिलाध्यक्ष आनंद कुमार अग्रहरि ने कहा कि मांगे न मानी जाने तक कर्मचारी काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पवन कुमार ने अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर अवगत कराया कि विद्युत वितरण खंड प्रथम में 178 निविदाकर्मी कार्यरत थे। 29 अप्रैल को आउटसोर्सिंग कंपनी की ओर से 105 संविदाकर्मियों की सूची दी गई। हड़ताल से आपूर्ति बनाए रखना व राजस्व वसूली का कार्य संतोषजनक नहीं हो पा रहा है। पूर्व में कार्यरत सभी कर्मियों को रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें