फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे बाधित ट्रेनों का संचालन, यात्री परेशान

Mon, 22 Jun 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। राजगीर से नई दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस के इंजन की मेन लाइट रविवार की रात अचानक खराब हो गई। लाइट ठीक नहीं होने पर ट्रेन को कॉशन लगाकर धीमी गति से निहालगढ़ स्टेशन लाया गया। तीन घंटे ठहराव के बाद लखनऊ से दूसरा इंजन भेजा गया।
विज्ञापन

 श्रमजीवी एक्सप्रेस के इंजन में लगी मेन लाइट रविवार की रात अढ़नपुर स्टेशन के निकट अचानक फेल हो गई। ट्रैक नहीं दिखाई देने पर चालक ने ट्रेन आगे ले जाने में असमर्थता जताई। जिस पर परिचालन विभाग ने धीमी गति का कॉशन देते हुए ट्रेन को मेन लाइन से हटाकर निहालगढ़ के प्लेटफॉर्म तक लाने को कहा। मेन लाइन खाली होने पर इसकी जानकारी लखनऊ के कंट्रोल रूम को दी गई। तीन घंटे बाद पहुंचे दूसरे इंजन को लगाकर श्रमजीवी को देर रात लखनऊ के लिए रवाना किया गया। इस बीच भीषण गर्मी से परेशान यात्रियों में रेल अफसरों के प्रति गुस्सा देखा गया। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि लाइट फेल होने से श्रमजीवी का संचालन तीन घंटे बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें