फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 43 विदेशी चिकित्सा स्नातकों का हुआ सम्मान

Sun, 02 Aug 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में विदेशी चिकित्सा स्नातकों के साथ प्राचार्य व अन्य स्टॉफ। स्रोत- मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में विदेशी चिकित्सा स्नातकों (एफएमजी) के पहले इंटर्नशिप बैच का सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी 43 एफएमजी इंटर्न्स को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह बैच जुलाई 2025 से जुलाई 2026 तक का था।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य और एफएमजी इंटर्नशिप के नोडल अधिकारी डॉ. प्रियांक वर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी प्रशिक्षु चिकित्सकों को बधाई दी। शरीर क्रिया विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमित उपाध्याय और सामुदायिक चिकित्सा विभाग की सहायक आचार्य डॉ. पायल सिंह ने भी इंटर्न्स को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें