फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 02 Aug 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ के मुकुंदपुर गांव की एक महिला ने पति पर प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। गांव निवासी सरिता यादव के मुताबिक उनकी शादी के 11 वर्ष बीत चुके हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि उनके पति प्रदीप आए दिन मारपीट करते हैं। पीड़िता ने अपने पति पर दूसरी युवती से संबंध होने का आरोप लगाया है। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें