छह मई के बाद नहीं दिखाई पड़ेंगी स्मृति ईरानी
गौरीगंज। प्रतापगढ़ के रामपुर खास की कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर हमला बोला। मोना ने कहा कि स्मृति ने पांच सालों में अमेठी से 16 प्रोजेक्ट छीनने का काम किया है।
केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने और केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद स्मृति ने सिर्फ भ्रम फैलाने का काम किया। स्मृति नहीं जानतीं कि जिन राहुल को वे लापता बताती हैं वे अमेठी के बेटे और भाई हैं।
राहुल ने न सिर्फ अमेठी का सर्वांगीण विकास कराया है बल्कि यहां के लोगों के सुख-दुख के सहभागी भी हैं। मोना ने कहा कि छह मई के बाद स्मृति अमेठी में नहीं दिखाई पड़ेंगी।