फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपणन निरीक्षक पर गिरी निलंबन की गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की मौत प्रकरण में विपणन निरीक्षक निलंबित
विज्ञापन

गौरीगंज। विपणन शाखा के बहादुरपुर स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर तीन दिन पूर्व हुई किसान की मौत प्रकरण में सोमवार को विपणन निरीक्षक एवं केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। इसी मामले में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी तिलोई के खिलाफ कार्रवाई की संस्तृति की गई है।

प्रदेश शासन ने किसानों से उचित मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए जिले में कई केंद्र खोले हैं। नोडल एजेंसी विपणन शाखा की ओर से तिलोई तहसील के बहादुरपुर में खोले क्रय केंद्र गत चार मई को फुरसतगंज क्षेत्र के धिंगई का पुरवा गांव निवासी अब्दुल सत्तार (40) की मौत हो गई थी। परिवारीजनों का आरोप था कि अब्दुल गेहूं की तौल कराने के लिए दो दिन से केंद्र पर ही पड़ा था।
विज्ञापन


बावजूद इसके उसके गेहूं की तौल नहीं होने से अब्दुल की मौत हो गई। किसान की मौत के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा गया था। डीएम शकंतुला गौतम ने एसडीएम तिलोई की अगुवाई में टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई। सोमवार को आई रिपोर्ट में किसान की मौत मामले में विपणन निरीक्षक अरुणा सिंह व तिलोई के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अरविंद कुमार की लापरवाही तथा केंद्रों पर अव्यवस्था की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


इसके बाद डिप्टी आरएमओ भीमाचंद गौतम ने डीएम की संस्तुति पर विपणन निरीक्षक अरुणा सिंह को निलंबित कर दिया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इसके साथ ही डिप्टी आरएमओ ने सभी केंद्र प्रभारियों को केंद्र पर टोकन सिस्टम से खरीद करते हुए किसानों को परेशान नहीं करने का आदेश दिया है। केेंद्र पर अव्यवस्था मिलने तथा किसानों को परेशानी होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें