फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान डाकघर में कैश का संकट, परेशान खाताधारक
विज्ञापन

सुल्तानपुर। प्रधान डाकघर में बृहस्पतिवार को कैश का संकट हो गया। एसबीआई की मेन ब्रांच से करेंसी नहीं मिलने की वजह से डाक कर्मियों ने खाताधारकों को भुगतान करने से हाथ खड़े कर दिए। डाककर्मियों व खाताधारकों के बीच भुगतान को लेकर कहासुनी भी हुई। शाम तक कैश का संकट दूर नहीं हो सका था।

जिले के प्रधान डाकघर में बृहस्पतिवार को सैकड़ों खाताधारक पैसे निकालने व जमा करने पहुंचे थे। भुगतान के लिए काउंटर पर पहुंचे खाताधारकों को पता चला कि वहां कैश का संकट है। सहालग के समय में भुगतान का दबाव बढ़ने की वजह से कैश काउंटर पर समस्या बढ़ गई। काउंटर पर खाताधारकों की लंबी कतार लग गई। खाताधारकों ने भुगतान नहीं मिलने पर शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक कर्मियों व खाताधारकों के बीच कहा-सुनी होने लगी तो अधिकारियों ने किसी तरह से समझाकर शांत कराया। बताया कि एसबीआई ने बृहस्पतिवार को कैश नहीं आया। प्रभारी डाक अधीक्षक संतराम ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से करेंसी नहीं मिली। खाताधारकों को भुगतान देने में असुविधा हुई। शुक्रवार को समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें